Jabalpur News: प्रदेश में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Jabalpur News: प्रदेश में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 14 अप्रैल मंगलवार को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में दिया गया है। राज्य सरकार ने यह निर्णय भारत सरकार के निर्देशों के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है। इस आदेश के तहत राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान और शैक्षणिक केंद्रों में कल अवकाश रहेगा।