Jabalpur News: भीषण गर्मी में चल रहे एनसीसी कैंप में बिगड़ी बच्चों की हालत, 31 को पहुंचाया गया विक्टोरिया अस्पताल

Jabalpur News: भीषण गर्मी में चल रहे एनसीसी कैंप में बिगड़ी बच्चों की हालत, 31 को पहुंचाया गया विक्टोरिया अस्पताल

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। भीषण गर्मी के बीच डुमना मार्ग स्थित ट्रिपल आईटीडीएम परिसर में चल रहे एनसीसी केम्प में गुरुवार को बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कैंप से उपचार के लिए देर शाम जिला अस्पताल लाए गए सभी केडेट्स की हालात पूरी तरह नियंत्रण में है।

केम्प से उल्टी, बुखार और सिरदर्द की शिकायत के बाद 31 एन सी सी केडेट्स को जिला अस्पताल उपचार के लाया गया था। सभी को सतर्कता के बतौर जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने सूचना मिलते ही सीएमएचओं से चर्चा कर केडेट्स के स्वास्थ्य की जानकारी ली और सभी के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।सीएमएचओ डॉ नवनीत कोठारी ने बताया की जिला अस्पताल में भर्ती सभी केडेट्स उपचार के बाद स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि उल्टी दस्त और बुखार का कारण लू लगना हो सकता है।

इधर, कलेक्टर के निर्देश पर जिला अस्पताल पहुँची एसडीएम रांझी मोनिका बाघमारे ने बताया कि जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती एनसीसी केडेट्स में 15 छात्र और शेष छात्राएं हैं‌। उन्होंने बताया कि सभी के हालात अब बेहतर हैं।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DYnIaijBjME/?igsh=OG5yMmFid3ZvMjAw