Jabalpur News: मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सिविल कांट्रेक्टर को बीच चौराहे मारी गोली

Jabalpur News: मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सिविल कांट्रेक्टर को बीच चौराहे मारी गोली

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत गुरुवार की सुबह आठ बजे शिव शक्ति चौराहे में बाइक सवार बदमाशों ने एक 35 वर्षीय सिविल कांट्रेक्टर को सरेराह गोली मार दी। युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। वहीं इस वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक क्लेरिंस उर्फ राजा (32) रांझी जा रहा था। इसी दौरान चेहरा ढंके दो युवक बाइक से उसके पास पहुंचे और सिर पर फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। सीएसपी सतीश कुमार साहू ने कहा- क्लेरिंस को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। जांच के बाद वारदात की वजह पता चलेगी।

बताया जाता है कि क्लेरिंस आयुध निर्माणी खमरिया और नगर निगम में सिविल वर्क के ठेके लिया करता है। संभवतः ठेके लेने की प्रतिस्पर्धा के चलते ही उस पर हमला किया गया है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DXdmQ4OkTSH/?igsh=MWx6cXk1eXVmNml3dw==