Jabalpur News: होटल सुकून में बजरंग दल ने किया हंगामा, कमरे में मिले युवक - युवतियां

Jabalpur News: होटल सुकून में बजरंग दल ने किया हंगामा, कमरे में मिले युवक - युवतियां

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। शनिवार को माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी बाइपास स्थित होटल सुकून में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां छापामार शैली में जा पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। होटल में चल रहे हंगामे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान कमरे में मिले एक युवक को हिरासत में भी लिया है।

बताया जा रहा है कि होटल के रजिस्टर की जांच के दौरान संबंधित लोगों की एंट्री दर्ज नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों युवकों और दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है तथा होटल के दस्तावेज, रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DYrxQUIx2CO/?igsh=MTFncTA0NmlmbWZraA==