Jabalpur News: रांझी बड़ा पत्थर शराब दुकान में भाजपा पार्षदों ने लगाया ताला
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रांझी बड़ा पत्थर में खोली गई शराब दुकान का लंबे समय से क्षेत्रीय नागरिक व राजनैतिक दल विरोध कर रहे थे। इस मामले में जहां कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पिछले एक पखवाड़े से धरना प्रदर्शन कर रहे थें। वहीं आज भाजपा पार्षद दल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए विवादित शराब दुकान को बंद कराते हुए तालाबंदी कर दी।
एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी ने बताया कि रांझी शराब दुकान को लेकर विगत दिवस क्षेत्रीय नागरिक विधायक अशोक रोहाणी से मिले थे। उक्त प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा के दौरान विधायक रोहाणी को बताया था कि शराब दुकान खुलने के बाद से वहां असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई है। चुंकि समीप ही सब्जी मंडी व मंदिर स्थित है,लिहाजा महिलाओं का वहां आना जाना लगा रहता है।
शराब दुकान खुलने से सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानी हो रही है। जिसके बाद विधायक ने आश्वासन दिया था कि दो दिनों अंदर दुकान को हटावा दिया जाएगा। इसी क्रम में आज शराब दुकान पहुंच तालाबंदी कर दी गई है। अब यह बड़ा पत्थर की शराब दुकान बंद रहेगी।
इस दौरान एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह,पार्षद निशांत झरिया,संतोषी ठाकुर,अनुराग दहिया,आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीएम ने दुकान हटवाने का आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया था।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DYq0CZDx7mT/?igsh=MWJtdXdzN3VmcTd5cA==