Jabalpur Breaking News: तेज आंधी में बरगी डैम में डबल डेकर क्रूज पलटा, कलेक्टर पहुंचे मौके
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। बरगी बांध के मेकल रिसॉर्ट के पास गुरूवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तेज आंधी में पानी मेें चलता हुआ पर्यटकों से भरा कू्रज अनियंत्रित होकर पलट गया।
जानकारी के मुताबिक क्रूज में महिला-पुरूष और बच्चों सहित करीब 29 लोग सवार थे। क्रूज चालाक सहित अन्य 3 का स्टाफ भी क्रूज में था। हादसे के बाद बरगी क्षेत्र सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी सम्पत उपाध्याय सहित अन्य प्रशासनिक अमला और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। 4 लोगों के शव पानी से बाहर निकाले गए हैं।
करीब 15 लोग तैरते हुए जान बचाकर तैरते हुए बाहर निकल आए हैं। अनुमानित 14 से 16 लापता लोगों की तलाश के लिए अमला रेस्क्यू आॅपरेशन चला रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब 5:40 बजे एकाएक बिगड़े मौसम के कारण तेज हवा चलने लगी। पानी में क्रूज एकाएक हिलने से पर्यटकों में आंशिक भगदड़ मची और क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया। देर रात तक बिजली-प्रकाश की अस्थाई व्यवस्था करते हुए चारों तरफ से सर्चिंग अभियान चलता रहा है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए-
https://www.instagram.com/reel/DXwhk5msMAo/?igsh=MWsycDVyYWo5dDVidg==