महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत

आर्य समय डेस्क। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त प्लेन के क्रैश की घटना हुई।अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे।अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है।

घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, उनके साथ दो लोग और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्य प्लेन में सवार थे। प्लेन में सवार कोई भी क्रैश में ज़िंदा नहीं बचा है। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "यह बहुत चौंकाने वाला, दुखद और दिल दहला देने वाला है। हमारे बीच मतभेद थे, लेकिन हमने साथ मिलकर काम किया है। वह सच में एक समर्पित इंसान थे, जो अपने काम के प्रति वफादार थे। मैं पवार साहब, सुप्रिया जी, सुनेत्रा जी, पार्थ और जय के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. मैं बारामती के लाखों और करोड़ों लोगों के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. उनका इस तरह चले जाना बहुत दुखद है।