Jabalpur News: बरगी हादसे में लापता रहे ओएफके कर्मी कामराज और भतीजे के रेस्क्यू टीम को मिले शव

Jabalpur News: बरगी हादसे में लापता रहे ओएफके कर्मी कामराज और भतीजे के रेस्क्यू टीम को मिले शव

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रविवार की सुबह बरगी बांध में आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) के कर्मी कामराज और उसके साले के बेटे का शव रेस्क्यू टीम को मिला। 30 अप्रैल की शाम बरगी बांध में क्रूज डूबने के बाद से वे लापता थे। हादसे के चौथे दिन दोनों लापता के शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

मृतकों में 4 मासूम बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में ओएफके कर्मी कामराज आर, उनकी पत्नी व एक बेटे की मौत हो गई। वहीं तमिलनाडु त्रिची से घूमने आए दो रिश्तेदारों की भी मृत्यु हो गई। शनिवार शाम करीब 6 बजे दो अन्य बच्चों के शव बरामद किए गए थे। उनकी पहचान श्रीतमिल (5) और विराज (5) के रूप में हुई थी।