MP News: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता बाला बच्चन की बेटी सहित तीन की मौत

MP News: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता बाला बच्चन की बेटी सहित तीन की मौत

आर्य समय संवाददाता, इंदौर। रालामंडल इलाके में शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस नेता व पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन सहित तीन युवाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे रालामंडल क्षेत्र में हुआ।

तेज रफ्तार नेक्सन कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं अनुष्का गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।