Jabalpur Breaking News: भाजपा नेत्री अंजू भार्गव ने दिया पद से दिया इस्तीफा

Jabalpur Breaking News: भाजपा नेत्री अंजू भार्गव ने दिया पद से दिया इस्तीफा

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। भाजपा नेत्री अंजू भार्गव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालही में अंजू भार्गव को जिला ईकाई में उपाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन नियुक्ति के कुछ दिनों बाद ही गोरखपुर हवाबाग काॅलेज के पीछे स्थित एक चर्च में हुई झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वो पार्टी के निशाने पर आ गई थीं। जिसके बाद अंजू भार्गव ने पार्टी के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अपने इस्तीफे में अंजू भार्गव ने खुद लिखा पार्टी की छवि धूमिल न हो इसके लिए अपने पद से इस्तीफा दिया है।