Railway Breaking News: कटनी में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बिलासपुर रेल मार्ग पर हादसा, आवागमन अवरुद्ध

Railway Breaking News: कटनी में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बिलासपुर रेल मार्ग पर हादसा, आवागमन अवरुद्ध

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर/कटनी। कटनी बिलासपुर रेल मार्ग में कोयला लोड मालगाड़ी के कुछ डिब्बे कटनी एनकेजे के पास पटरी से उतर गए। घटना में हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इस रूट पर रेल यातायात अवरूद्ध हो गया है।

जानकारी के मुताबिग शनिवार सुबह कोयला लोड मालगाडी के करीब 4 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। बिलासपुर रूट से आ रही मालगाड़ी सुबह 11 बजे कटनी पहुंचने बाली थी। इसी बीच गायत्री नगर आउटर पर मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए।

खबर लगते ही रेल प्रशाशन अलर्ट हो गया। रेलवे अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ बल भी मौके पर पहुंच गया है। डिब्बो को लाइन में लाने का कार्य शुरू कर दिया है। घटना से कटनी बिलासपुर लाइन की कुछ ट्रेने प्रभावित हुईं हैं।

सीनियर डीसीएम जबलपुर रेल मंडल डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि कटनी मुड़वारा-एनकेजे के बीच गुड्स ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई है। यातायात प्रभावित है, जिसे बहाल किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।स्टाफ रेस्क्यू में लगा हुआ है।

मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियाँ :-

1) गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन जो प्रारम्भिक स्टेशन संतरागाछी से दिनाँक 06.03.2026 को चलकर मार्ग से होते रास्ते में अब दिनाँक 07.03.2026 को वाया कटंगी खुर्द रेलवे स्टेशन से हरदुआ रेलवे स्टेशन के बीच ग्रेड सेपरेटर मार्ग से होकर गुजरेगी। 2) गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन जो प्रारम्भिक स्टेशन हावड़ा से दिनाँक 06.03.2026 को चलकर मार्ग से होते रास्ते में अब दिनाँक 07.03.2026 को वाया न्यू कटनी जंक्शन-कटनी से होकर जबलपुर पहुँचेगी। 3) गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनाँक 07.03.2026 को प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से चलकर वाया कटनी-एनकेजे होकर गंतब्य को जाएगी। 4) गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनाँक 07.03.2026 को प्रारम्भिक स्टेशन अम्बिकापुर से चलकर वाया एनकेजे-कटनी होकर जबलपुर पहुँचेगी।

शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरजिनेट रेलगाड़ियाँ :-

5) गाड़ी संख्या 68747 बिलासपुर-कटनी मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया गया है। अर्थात झलवारा से कटनी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। 6) गाड़ी संख्या 68748 कटनी-बिलासपुर मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट ओरजिनेट किया गया है। अर्थात कटनी से झलवारा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। 7) गाड़ी संख्या 61601 कटनी- चिरमिरी मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट ओरजिनेट किया गया है। अर्थात कटनी से झलवारा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। 8) गाड़ी संख्या 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू ट्रेन दिनाँक 07.03.2026 को झलवारा रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया गया है। अर्थात झलवारा से कटनी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।