Jabalpur News: हिस्ट्रीशीटर से खाने का बिल मांगना पड़ा भारी, नकाबपोश युवकों ने संचालक सहित कर्मचारियों को जमकर पीटा, सीसीटीवी फुटेज आए सामने
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। बुढागर हाईवे स्थित सतना ढाबा में खाना खाने पहुंचे क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर से रूपए मांगना ढाबा संचालक और उनके कर्मचारियों को भारी पड़ गया। भोजन करने के बाद रूपए न देने पर हुई बहसबाजी के चंद मिनिट बाद नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-रॉड से संचालक सहित कर्मचारियोंं पर हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में 2 लोगों के सिर में अधिक चोट आई है, जबकि 2 सामान्य रूप से घायल हैं।
नकाबपोश बदमाशों ने ढाबा का पूरा काउंटर,कुर्सी सहित अन्य सामान तोड़ दिया है। घायलों की शिकायत पर गोसलपुर पुलिस ने बेरहम पिटाई करने वाले राज एवं जीत सहित उनके अन्य साथियों पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की विस्तृत जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गोसलपुर थाना पहुंचे घायल गुड्डा ने पुलिस ने बताया कि रात में 5 से 6 युवक ढाबा में खाना खाने आए थे।
खाना खाने के बाद बिल मांगा तो वह भड़क गए और कहने लगे की दोबारा बिल की बात की तो यहीं काम तमाम कर देंगे। कर्मचारी और युवकों के बीच बहस होने लगी, तभी काउंटर बैठे संचालक के साथी ने बीचबचाव किया। बिल का भुगतान करने पर सहमति बनी,चंद मिनिट बाद ही उक्त युवक चेहरे में नाकाब लगाकर, लाठी और लोहे की रॉड लेकर हमला करने लगे। बदमाशों ने एकराय होकर ढाबा कर्मचारियो को बड़ी बेरहमी से पीटा है। 2 लोगों के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उनके सिर पर टांके लगाना पड़े है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DZO7iI2xx-w/?igsh=b2huNTk2c3d1ZTFk