खेलो इंडिया मे महाराष्ट्र पहले , हरयाणा दूसरे पर और मध्य प्रदेश तीसरे पायदान पर रहा

खेलो इंडिया गेम्स में मध्य प्रदेश 29 गोल्ड मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इस लिस्ट में पहले पायदान पर महाराष्ट्र ने अभी तक कुल 135 और हरियाणा ने 99 मेडल जीते हैं। खेलो इंडिया में सबसे आखिरी पायदान पर त्रिपुरा और गोवा रहे इन्होंने सिर्फ 1-1 मेडल जीते।

खेलो इंडिया मे  महाराष्ट्र पहले , हरयाणा दूसरे पर  और मध्य प्रदेश तीसरे पायदान पर रहा

खेलो इंडिया गेम्स में मध्य प्रदेश 29 गोल्ड मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश ने 29 गोल्ड मेडल के अलावा 18 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज समेत कुल 73 मेडल जीते हैं। इस लिस्ट में पहले पायदान पर महाराष्ट्र ने अभी तक कुल 135 और हरियाणा ने 99 मेडल जीते हैं। इसमें महाराष्ट्र के पास 45 गोल्ड 49 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल हैं। हरियाणा के पास 38 गोल्ड 25 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। खेलो इंडिया में सबसे आखिरी पायदान पर त्रिपुरा और गोवा रहे इन्होंने सिर्फ 1-1 मेडल जीते।

इस बारे में बात करते हुए प्रमुख सचिव खेल दीप्ति गौड मुखर्जी ने बताया कि शनिवार शाम 5.30 बजे ओपन बस में सभी विजेता खिलाड़ी टीटी नगर स्टेडियम से शाम 5.45 बजे सीमए हाउस तक जाएंगे। इसके बाद एक परेड करते हुए खिलाड़ी करीब 6.45 बजे बोट क्लब पहुंचेंगे। यहां खेलों इंडिया की क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौजूद रहेंगी। यह क्लोजिंग सेरेमनी करीब एक घंटे तक चलेगी।

खेलो इंडिया मध्य प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित किया गया। इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) शामिल हैं। एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में हुआ। 13 दिन चलने वाले खेलो इंडिया में 27 खेल 23 गेम वेन्यू रहे। इसमें करीब 6 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके अलावा इस पूरे गेम में करीब 2 हजार वॉलंटियर भी शामिल रहे।