Jabalpur News: तापमान अधिक होने के कारण प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक अवकाश घोषित
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। जिले में ग्रीष्म ऋतु में निरन्तर तापमान में वृद्धि होने के कारण विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालय कलेक्टर जबलपुर के आदेश क्रमांक/शिक्षा/2026/2596 जबलपुर दिनांक 18-4-2026 के द्वारा समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र/छात्राओं हेतु शाला संचालन का समय प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था।
म.प्र.शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल का पत्रक्रे/1/611881/917619/2025/20-2 भोपाल दिनांक 17-11-2025 में उल्लेख है कि ग्रीष्मकाल में तापमान 42 डिग्री से अधिक रहने की संभावना पर प्री प्रायमरी से 5वीं तक की कक्षाएं बंद करने के संबंध में जिला कलेक्टर निर्णय ले सकेगें ।
जिले में तापमान 42 डिग्री से अधिक होने एवं आगामी दिवसों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है अतः जबलपुर जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक के अध्यनरत छात्र/छात्राओं के लिये दिनांक 30-4-2026 तक अवकाश घोषित किया जाता है। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालयीन कार्य करेगें । यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा ।