Rewa News: कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा, रीवा अध्यक्ष बने अशोक पटेल और सतना शहर अध्यक्ष बने आरिफ

आर्य समय संवाददाता रीवा। कांग्रेस मुख्यालय से आज नगर व ग्रामीण अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर बनी सर्वे कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर घोषित की गई है। घोषित सूची के मुताबिक रीवा शहर का अध्यक्ष अशोक पटेल को बताया गया है। रीवा ग्रामीण की कमान राजिंदर शर्मा को सौंपी गई है। इसी तरह सतना शहर का अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी को बनाया गया है। जबकि सतना रुरल सिद्धार्थ कुशवाहा के हवाले किया गया है।