Jabalpur Breaking News: कांग्रेस नगर अध्यक्ष की कमान फिर सौरभ के हाथ, ग्रामीण अध्यक्ष बने पूर्व विधायक संजय यादव
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मापदंड पर आधारित कांग्रेस नगर व ग्रामीण अध्यक्षों की आज घोषणा हो गई। जबलपुर नगर अध्यक्ष की कमान वर्तमान अध्यक्ष सौरभ शर्मा को ही सौंपी गई है। वहीं ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव को बताया गया है। पहले यह दायित्व डाॅ.नीलेश जैन संभाल रहे थे।