Jabalpur News: महावीर जयंती पर 30 मार्च को अवकाश घोषित

Jabalpur News: महावीर जयंती पर 30 मार्च को अवकाश घोषित
Jabalpur News: महावीर जयंती पर 30 मार्च को अवकाश घोषित

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन ने 29 दिसम्बर 2025 को वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में दिनांक 31 मार्च, 2026 दिन मंगलवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया था।

लेकिन सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचारोपरांत राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दि. 31 मार्च 2026 मंगलवार के स्थान पर दि. 30 मार्च 2026 सोमवार को अवकाश घोषित करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया जाता है।

यदि जिले में महावीर जयंती का पर्व दिनांक 31 मार्च 2026 को मनाया जा रहा हो तो पृथक से किसी आदेश को जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी। 30 मार्च को अवकाश संबंधी सूचना जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा जारी कर दी गई है।