Jabalpur News: जबलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का दावा मप्र में एलपीजी, पैट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं

Jabalpur News: जबलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का दावा मप्र में एलपीजी, पैट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को जबलपुर प्रवास के दौरान एलपीजी सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लग रही कतारों से जुड़ी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि मप्र में एलपीजी, पैट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।

आपूर्ती पूरी तरह हो रही है और उपलब्धता भी पूरी है। शुरूआती दौर पर कुछ पंपों और एजेंसियों में ग्राहकों की लाईनें लगीं जरूर थीं, लेकिन उपलब्धता सुचारू होने से वह समस्याएं भी दूर हो चुकीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हालातों को लेकर गंभीर हैं और लगातार अधिकारियों से संवाद कर रहे हैं। 

पत्रकारों से चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों के लिए पैट्रोल में लगने वाली 13 रूपए की एक्साईज ड्यूटी में से 3 रूपए घटा दिए हैं। साथ ही डीजल में लगने वाली 10 रूपए की एक्साईज ड्यूटी को शून्य कर दिया है। यह सौगात प्रधानमंत्री आम जनता को रामनवमी के दौरान दी है।

ऐंसे समय में प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय पर मैं उन्हे धन्यवाद देता हूं। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैट्रोल, डीजल और एलपीजी का अवैध स्टॉक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने निर्देशित किया है। 

अफवाहों से सावधान रहें- इस दौरान कुछ लोगों द्वारा जो अफवाह फैलाई जा रही है, उससे भी सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही खाड़ी देश में युद्ध के चलते जो स्थिति निर्मित हुई है, तो इस समय में सभी को संयम रखते हुए साथ देने की आवश्यकता है। क्योंकि विपक्ष तो इस विपरीत समय में केवल राजनीति कर रहा है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DWdjQOWEWCg/?igsh=bTJmMzJsbTN4bHpi

आमजन को भटका रही कांग्रेस- उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस अभी भी अपनी कथनी-करनी से बाज नहीं आ रही है। काफी समय से कांग्रेस सत्ता से दूर है, तो झटपटाहत होना उस पार्टी के पदाधिकारियों के लिए आम है। विपरीत समय में साथ देने की बजाए उनकी पार्टी आमजनों को भटका रही है।