Jabalpur News: संजीवनी नगर में युवकों के बीच विवाद के बीच चली गोली
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। थाना संजीवनी नगर अंतर्गत चंदन कॉलोनी में युवकों के बीच विवाद में फायरिंग होने से हडकंप मच गया। फायरिंग में एक युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी हमलावर एजेश रजक पर प्रकरण दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी बी डी दिवेदी ने बताया कि रात 12 बजे शुभम झारिया अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। उसी समय स्विफ्ट कार में सवार एजेश रजक ने फायर कर दिया। शुभम ने बचने के लिए अपना सिर झुका लिया लेकिन गोली उसके घर की दीवाल से टकरा गई।
वही शुभम ने अपनी शिकायत में बताया कि उसको गोली चलाने के दौरान ही जाती सूचक शब्द से गाली दी गई । थाना संजीवनी नगर में मामले को दर्ज कर लिया गया है । टीआई श्री द्विवेदी का कहना है कि चूंकि मौके पर अभी गोली के निशान एवं छर्रा भी नहीं मिलने से घटना की तहकीकात की जा रही है।