Jabalpur News: पश्चिम-बंगाल, असम, पांडुचेरी में मिली जीत का जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर में बांटी मिठाई
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर।पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली जीत के अवसर पर कैंट विधानसभा अंतर्गत सदर बाजार में मिष्ठान बांटकर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी एक संकल्प लेकर चुनाव लड़ी और उसमें जीत हासिल की।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म स्थली पर भाजपा को विजयश्री मिलने पर सभी ने एक दूसरे को बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर भाजपा के संजय कपूर, अजय पदम ,राहुल कपूर ,आशीष राव ,सौरभ गोयल ,राजेश श्रीवास,सुरेश सेन ,विमल गोलछा,वेद महावार,संजय वर्मा ,ज्योति रेड्डी ,सुशील जाटव ,रोहित कुरील ,मिंटू कुरील,अंकित पिल्लई,रोहित रजक,सागर महतो,निहाल सुखदान, विक्की कुरील,अमित अग्रवाल,चीन मामा,आशु श्रीवास,सौरभ बैन आदि लोग मौजूद रहे।