Jabalpur Breaking News: एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय के तीन छात्र हुए गायब, परिजन पहुंचे थाने

Jabalpur Breaking News: एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय के तीन छात्र हुए गायब, परिजन पहुंचे थाने

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर स्थित एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय के तीन छात्रों के गायब होने से हड़कंप मच गया है। सिवनी, बालाघाट सहित अन्य जिलों से आए परिजनों ने मंगलवार को गोरखपुर थाना पहुंच बच्चों के अचानक गायब हो जाने के संबंध में सूचना दी। जिसके पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना पहुंचे परिजनों ने बताया कि उन्हें सोमवार की रात सूचना मिली थी कि खाना खाने के बाद से बच्चे गायब है। जिसके चलते वे आज मंगलवार की दोपहर जब वे सभी एकलव्य हॉस्टल रामपुर पहुंचे तो उन्हें बच्चों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। परिजनों का आरोप है कि गोरखपुर थाना पुलिस उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

इस बात को लेकर परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि वह सुबह से अभी तक परेशान है।लेकिन गोरखपुर थाना पुलिस उनकी नहीं सुन रही है। वहीं हास्टल प्रबंधन पर भी उन्होंने ने गंभीर आरोप लगाए।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DUBBMuFAWk5/?igsh=MXhqcm5oZHBlNTdqeA==

उल्लेखनीय है कि उक्त हास्टल बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ दिनों पहले ही हास्टल के बच्चे सुबह सुबह रैली की शक्ल में कलेक्टर से मिलने निकल पड़े थे। जिसके बाद एसडीएम को मौके पर भेज स्थिति को कंट्रोल किया गया था।