Jabalpur News: बेलखेड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर में छुपाकर रखी 28 लाख की शराब पकड़ी, एक महिला गिरफ्तार

Jabalpur News: बेलखेड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर में छुपाकर रखी 28 लाख की शराब पकड़ी, एक महिला गिरफ्तार

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। बेलखेड़ा के ग्राम गुबरा कला में आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक मकान में छुपाकर रखी गई 28 लाख रुपए की देशी शराब को जब्त किया है। इस मामले में आबकारी विभाग ने एक महिला को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के गुबरा कला गांव में एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है।

सूचना के आधार पर आबकारी की टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गीता दुबे एवं सुर्यांश दुबे के मकान से 345 पेटी देशी शराब मसाला एवं 266 पेटी देशी शराब प्लेन मिली। आबकारी अधिकारियों के अनुसार मौके से करीब 5 हजार 499 बल्क लीटर देशी शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये के करीब है।

टीम ने मौके से आरोपी गीता दुबे नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि अवैध शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DV8RW8EET7A/?igsh=MWl1cHE5MnZ3cnIxOQ==