Jabalpur News: बैंक कर्मचारी यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल, जबलपुर में असर

Jabalpur News: बैंक कर्मचारी यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल, जबलपुर में असर

आर्य समय संवाददाता जबलपुर।बैंक कर्मचारियों के यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का असर आज 27 जनवरी को जबलपुर में देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों में ताले लटके हुए हैं। वहीं यूनियन पदाधिकारी सिविक सेंटर में एकत्रित हो नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बुलाई गई है। UFBU की प्रमुख मांग है कि बैंकों में हफ्ते में 5 दिन काम (5-Day Work Week) को तुरंत लागू किया जाए।

यूनियन का कहना है कि मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ हुए वेतन संशोधन समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। फिलहाल बैंक कर्मचारी हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी पर रहते हैं, जबकि बाकी दो हफ्तों में उन्हें 6 दिन काम करना पड़ता है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DUAavIBEWs4/?igsh=MWt2a2Y5YnNkOG54aw==

इसी व्यवस्था के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल में देशभर के सरकारी बैंकों के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB),बैंक ऑफ बड़ौदा,बैंक ऑफ इंडिया,केनरा बैंक, इंडियन बैंक सहित अन्य सरकारी बैंक शामिल हैं।