Jabalpur News: सदर एमईएस कालोनी के पास महिला ठेकेदार से पैसों का बैग छिनने वाला रांझी से गिरफ्तार
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। 24 जनवरी की रात एम ई एस कालोनी सदर में एक महिला ठेकेदार से पैसों का बैग छिन कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने रांझी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घर के कूलर के अंदर नगद 1 लाख 33 हजार 500 रूपए छुपाकर रखे थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना कैंट में 25 जनवरी को अर्चना मसीह नामक महिला ने लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि वह वेदांत हस्पिटल में ठेकेदार के पद पर काम करती है। उसेे लेबर पैमेंट करने हेतु एवं पारिवारिक समस्या के कारण लगभग 2 लाख रुपए की आवश्यकता थी।
उसने बड़े पिताजी के लड़के कैलाश मौर्या निवासी सप्लाई डिपो के पास एमईएस कलोनी सदर से 2 लाख रुपए उधार मांगे थे। जिन्होने पैसे 24 जनवरी को देने के लिए सदर बुलाया गया था। रात लगभग 8 बजे अपने भैया कैलाश से 2 लाख रुपए लेकर वह मोटर सायकिल होंडा शाइन से वापिस घर के लिए निकली, तभी एमईएस कालोनी बरगद पेड के पास अभिषेक सोनी मिला।
जिसने उसे रोका, जैसे ही वह रुकी तो अभिषेक सोनी ने उसके पास टंगा कत्थे रंग के बैग को जबरदस्ती छीनकर मुर्गी ग्राउंड के अंदर से होते हुए भाग गया। पुलिस ने लिखित शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 309 (4) बी एन एस का का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर सूचना पर रांझी बजरंग नगर में दबिश देते हुए आरोपी अभिषेक सोनी उम्र 40 वर्ष को अभिरक्षा में लेते हुए पूछताछ करने पर उसने ने घटना कारित करना स्वीकार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि अर्चना मसीह द्वारा रूपये लेकर जाने की जानकारी मिलने पर स्वयं की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के चलते लालच आ गया था।
उल्लेखनीय भूमिका- नगद रूपए छीनने वाले लुटेरे को पकड़ने में थाना प्रभारी केण्ट पुष्पेन्द्र पटले, उप निरीक्षक जागेश्वरी, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी बेन, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, जयंत नामदेव, भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक संदीप की सराहनीय भूमिका रही।