Jabalpur News: नर्मदा नदी में मिली युवती की लाश, डीएनए से हुई पहचान, अब परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jabalpur News: नर्मदा नदी में मिली युवती की लाश, डीएनए से हुई पहचान, अब परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मदन महल क्षेत्र से 18 जनवरी को लापता हुई युवती गीता राजपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गीता का शव शहपुरा में नर्मदा किनारे मिला था, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। लिहाजा डीएनए टेस्ट कराया गया, रिपोर्ट आने के बाद इस बात की पुष्टि तो गई कि उक्त शव गीता का था। लेकिन शिनाख्ती के बाद मृतिका के परिजन दो युवकों पर गीता की हत्या करने की शंका जाता रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी से थी लापता मदन महल निवासी गीता राजपाल 18 जनवरी से घर से लापता हुई थी। जिसके बाद 20 जनवरी को परिजनों ने मदन महल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 29 जनवरी को पुलिस को मदन महल से गुमशुदा गीता से मिलते कद काठी की युवती का शव शहपुरा थाना क्षेत्र में नर्मदा किनारे मिला।

शव की हालत खराब होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी। गीता के परिवार वाले भी पहचान नहीं पा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने शिनाख्ती के लिए डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। डीएनए रिपोर्ट में मृतका की पहचान गीता राजपाल के रूप में हुई।

परिजनों ने की न्याय की मांग-

डीएनए से शिनाख्त होने के बाद बुधवार की दोपहर परिजनों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात की। परिजनों ने दो युवकों पर गीता की हत्या का शंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। उनका आरोप है कि गीता की हत्या कर शव नर्मदा में फेंका गया था। 

मदन महल पुलिस को जांच के निर्देश-

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मदन महल थाना पुलिस को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DZcYyThRbSA/?igsh=MW0wcXgycGFjaWF6OQ==