Jabalpur News: रेत हटाने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों ने महिला को जमकर पीटा, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। अधारताल थानांतर्गत सिंह ड्राइविंग स्कूल के पीछे रहने वाली एक महिला का उसके घर के सामने रहने वाले यादव परिवार से रेत का ढेर हटाने को लेकर विवाद हो गया। जिनको लेकर आक्रोशित यादव परिवार के सदस्यों ने महिला की जमकर मारपीट कर दी। इस घटनाक्रम से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
पुलिस के साथ चिकित्सीय परीक्षण कराने जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुंची घायल महिला अंजू पांडे ने बताया कि आज सुबह उसके घर सामने रहने वाले राहुल यादव सहित 6 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके बेटे को भी चोट पहुंची है। महिला का आरोप था कि हमलावरों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
महिला ने बताया कि उसे दो साल से परेशान किया जा रहा है,जिसकी शिकायत उसके द्वारा सीएम हेल्पलाइन में भी की गई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने मारपीट में घायल अंजू पांडे की शिकायत पर राहुल यादव सहित 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DUDXuuJgbGn/?igsh=MWgxZHAzaGdtOWticg==