Jabalpur Breaking news: दुबई जाने की तैयारी में जुटे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दम तोड़ा

Jabalpur Breaking news: दुबई जाने की तैयारी में जुटे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दम तोड़ा

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गुरुवार की शाम खमरिया गुरुद्वारे के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गोकलपुर निवासी शेरोन स्वर्णिल चौधरी (पिता उदयराम) नामक युवक बाइक से घर लौट रहा था। युवक जैसे ही खमरिया गुरुद्वारा के पास पहुंचा, दुसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक को काफी गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि हादसे का शिकार हुए युवक की हालही में दुबई में नौकरी लगी थी, दो दिन पहले ही वह दिल्ली से बीजा संबंधी प्रक्रिया पूरी करके लौटा। परिजनों में नौकरी लगने के बाद खुशी का माहौल था, लेकिन गुरुवार की रात पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। ​

बताया जाता है कि हादसे के बाद पुलिस ने संदिग्ध वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए खमरिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DYm21gxx9Xj/?igsh=MThmMDdoOWR6MmdrOQ==