Jabalpur News: महिला महाविद्यालय में मनाया गया रंगों का उत्सव

Jabalpur News: Festival of colors celebrated in women's college

Jabalpur News: महिला महाविद्यालय में मनाया गया रंगों का उत्सव

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। हितकारिणी महिला महाविद्यालय में गुरुवार को छात्राओं ने रंगों के उत्सव होली का आयोजन किया। आयोजन में छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

 आयोजन में प्राचार्य डॉ नीलेश पांडेय, उप प्राचार्य डॉ पूर्णिमा तिवारी सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहें।छात्राओं ने होली के फिल्मी गानों पर डांस कर उत्सव मनाया।

 वही छात्राओं ने पारंपरिक गीतों का प्रदर्शन किया। होलिका दहन का आयोजन भी हुआ‌। छात्राओं ने भारतीय परंपरागत तरीके से आयोजन कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।