Jabalpur News: पूर्व (मनोनीत) विधायक लोबो लोरेन बी का निधन

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। एंग्लो इंडियन (आंग्ल भारतीय) समुदाय से लंबे समय तक मनोनीत विधायक रही लोबो लोरेन बी का आज निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों और परिजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
परिजनों के मुताबिक अंतिम यात्रा कल 10 अक्टूबर को दोपहर 2.30 उनके निवास स्थान पचपेड़ी से प्रारंभ होकर 3 बजे सेंट पीटर एंड पॉल महागिरजाघर सदर होते हुए बिलहरी कब्रिस्तान पहुंचेगी।
उल्लेखनीय है कि लोबो लोरेन बी सबसे पहले 29 नवंबर 2004 को विधायक मनोनीत हुई थीं। नागपुर में जन्मीं लोरेन बी तीन बार विधायक मनोनीत हुई। लोरेन बी के पिता फ्रेडरिक एलासेस लीमोस और पति एलजी लोबे थे।