Jabalpur Breaking News:खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे निलंबित

Jabalpur Breaking News:खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे निलंबित

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जबलपुर देवेन्द्र कुमार दुबे को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि वे अपने कृत्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीन है। लिहाजा खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश ने मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला दमोह रहेगा। कहीं से इन्हें नियमानुसार जीवन निवाई भत्ते की चत्रिता होगी। बताया जाता है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी जबलपुर देवेन्द्र कुमार दुबे के विरुद्ध कई शिकायतें थीं।