Jabalpur News: नाला में मिली रिटायर्ट एसआई की लाश

Jabalpur News: नाला में मिली रिटायर्ट एसआई की लाश

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पुलिस विभाग से हाल ही में सेवा निवृत्त हुए सब इंस्पेक्टर की लाश शोभापुर पुल के समीप सुबह-सुबह नाला में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नाला के पास अचेत पड़े व्यक्ति की सूचना पर मौके पर पहुंची आधारताल पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

शिनाख्ती दौरान पता चला कि मृतक का नाम मंगल प्रसाद गोटिया है, वह पुलिस विभाग से उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, मिल्क स्कीम अधारताल के पास रहते हैं। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने के लिए घर से सुबह करीब 5:30 बजे निकले थे। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक माना जा रहा है।