Jabalpur Breaking News: ओवर ब्रिज गिरने के मामले में ठेका कंपनी वागड़ इन्फ्रा के विनोद जैन बंसवारा और आईसीटी नई दिल्ली के टीम लीडर हुकुम सिंह परमार सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज
आर्य समय संवाददाता जबलपुर। भोपाल - जबलपुर एनएच 45 (पुराना एनएच 12) के अंतर्गत शहपुरा रेलवे लाइन पर बने ओवर ब्रिज के गिरने के मामले में म.प्र. सडक विकास निगम ने सड़क निर्माण करने वाली फर्म वागड़ इन्फ्रा प्रा. लि. एवं मेसर्स सोरथिया वेल्जी रतना (जे व्ही) कपनी लि. अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता विनोद जैन बंसवारा (राजस्थान) व मेसर्स आईसीटी प्रा. लि. नई दिल्ली के टीम लीडर हुकुम सिंह परमार व अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
म.प्र. सडक विकास निगम की ओर से थाना शहपुरा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि सड़क व ओवर ब्रिज का निर्माण करने वाली फर्म ने उक्त ओवरब्रिज बनाने मे उपयुक्त सही सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है एवं ओवरब्रिज बनाने मे म.प्र. सडक विकास निगम जबलपुर के दिये निर्देशों व दायित्वों का पालन नहीं किया गया। ब्रिज बनाने में आवश्यक सुरक्षा व ब्रिज की मजबूती को ध्यान में न रखते हुए ब्रिज निर्माण में घोर लापरवाही की गई है।