Jabalpur News: OFK को मिला गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मुंबई में आयोजित एक समारोह में ओएफके को वर्ष 2025 के गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड (एचआर एक्सीलेंस) से अलंकृत किया गया। संस्थान की ओर से यह सम्मान मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल ने हासिल किया। यह उपलब्धि संस्थान की सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था, प्रभावी मानव संसाधन प्रबंधन तथा कर्मियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को रेखांकित करती है। इस अवसर पर श्री वगेरवाल ने कहा कि यह सम्मान संगठन के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के समन्वित प्रयास, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है।