Jabalpur News: बकरीद पर गौतस्करी रोकने विश्व हिंदू परिषद मुस्तैद, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। आगामी बकरीद के त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने अपनी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में संगठन के कार्यकर्ताओं ने रांझी एसडीएम को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विहिप के पदाधिकारियों का कहना है कि त्योहारों की आड़ में अक्सर गौवंश की तस्करी और उनके वध की घटनाओं में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जाती है। इसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और असामाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विहिप के जिला सह-मंत्री राजा ठाकुर ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार की आड़ में किसी भी सूरत में गौमाता की तस्करी या क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ तैनात रहेंगे।
यदि इसके बावजूद भी कोई अप्रिय घटना या उपद्रव होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस और जिला प्रशासन से इस संवेदनशील मामले में कड़े कदम उठाने और विहिप को पूर्ण सहयोग देने की मांग की है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DY1m8t6RkkA/?igsh=MWg2aG1yeDYxOXVtNQ==