Jabalpur Breaking News: गौरीघाट में मिला मृत मगरमच्छ, करंट लगाकर शिकार किए जाने की आशंका

Jabalpur Breaking News: गौरीघाट में मिला मृत मगरमच्छ, करंट लगाकर शिकार किए जाने की आशंका

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। बुधवार को नर्मदा नदी के गौरीघाट में एक मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मगरमच्छ का करंट लगाकर शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का शव पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी कॉलेज स्थित फोरेंसिक सेंटर भेजा है।

नर्मदा नदी में मगरमच्छ के शिकार के जाने की खबर से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। दरअसल, मगरमच्छ को मां नर्मदा का वाहन माना जाता है।

गौरीघाट में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को फ्री कोचिंग देने वाले पराग दिवान ने बताया कि करीब तीन-चार फुट लंबा मगरमच्छ का शव बुधवार की सुबह घाट किनारे मिला है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मगरमच्छ को करंट लगाकर मारा गया है।

लिहाजा वन विभाग के स्थानीय अमले को सूचना दी गई। जिसके बाद जबलपुर रेंज से मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने शव को अपनी सुरक्षा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। संभवतः यह पहला मौका होगा जब नर्मदा के गौरीघाट में मगरमच्छ देगा गया है। 

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DVLfHAGgZou/?igsh=MXB4bjd3ejdxMXdpNQ==