Jabalpur Breaking News: सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो में सीबीआई छापा
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो (सीओडी) जबलपुर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दबिश दी है। बताया जाता है कि सीबीआई की टीम मंगलवार से जांच में जुटी हुई है।
बुधवार को टीम ने बड़ी मात्रा में दस्तावेजों को जब्त किया है। हालांकि जांच को लेकर अभी तक सीओडी प्रबंधन या फिर सीबीआई की ओर से कोई भी अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों की मानें तो सीबीआई को खरीदी से संबंधित कुछ शिकायत मिली थी, जिसकी पड़ताल की जा रही है। चुंकि सीओडी का प्रबंधन आर्मी अधिकारियों के हाथों में होता है, लिहाजा जांच में काफी गोपनीयता बरती जा रही है।
यही कारण है कि सीओडी के सिविल स्टाफ को भी मंगलवार से चल रही जांच की भनक नहीं लग सकी है। सूत्रों की मानें तो जांच टीम में 10 से ज्यादा सीबीआई के अधिकारी शामिल हैं।