Jabalpur News: संस्कारधानी में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा की रस वर्षा 5 अप्रैल से
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। विश्व वंदित तुलसी पीठाधीश्वर चित्रकूट के पद्मविभूषण, जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा का शुभारम्भ रविवार 5 अप्रैल से अवधपुरी (आयुर्वेदिक कॉलेज) परिसर गौरीघाट में होने जा रहा है, श्रीराम कथा के शुभारम्भ पर माँ नर्मदा तट गौरीघाट में माँ नर्मदा कलश पूजन के साथ होगा साथ ही दोपहर 3 बजे नावघाट से कथा स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया महाराजश्री के श्रीमुख से होने वाली कथा का विषय ‘राम जनम जग मंगल हेतु‘ होगा। कथा प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक अवधपुरी परिसर आयुर्वेद कॉलेज मैदान गौरीघाट में होगी।
महाराज श्री का आगमन सुबह- जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का संस्कारधानी जबलपुर आगमन रविवार 5 अप्रैल की सुबह सड़क मार्ग से होगा। आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, सचिव अखिल मिश्रा, स्वागत समिति अध्यक्ष गुलशन माखीजा, समरसता सेवा संगठन अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव उज्जवल पचौरी के साथ आयोजन समिति, स्वागत समिति के सदस्यों ने सभी धर्मालंबियों से शोभायात्रा एवं कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।