Jabalpur News: गुरंदी बाजार की 3 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Jabalpur News: गुरंदी बाजार की 3 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गुरंदी मछली मार्केट स्थित 3 दुकानों में सुबह-सुबह संभवत: शार्ट सर्किट से आग धंधक उठी। धुआं और आग की लपटों को देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मोके पर पहुंचे 5-6 दमकल वाहनों के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। रास्ता संक्रिर्ण होने सहित बाजार क्षेत्र होने के कारण फायर अमले का भारी परेशानी का सामना झेलना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक गुरंदी बाजार में कबाड़ दुकान में सुबह 9 बजे के करीब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की 3 से 4 अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। चूंकि रविवार का दिन था, इसलिए बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे आग लगते ही भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। धुएं के गुबार और उठती लपटों ने पूरे इलाके में घंटो दहशत का माहौल बना रहा।

फायर कर्मी राजेश जैन ने आर्य समय को बताया कि सुबह 9 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच आग की तीव्रता को देखते करीब 4 दमकल वाहन व दो टैंकर को तैनात किया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और इसे रिहायशी इलाके में फैलने से रोका। अग्निकांड में लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। 

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DWvZWJEkRJt/?igsh=MW1zNm9peXNpc3hmbg==

कुछ दिन पहले ही लगी थी आग- मार्च माह में गुरंदी बाजार में एक अगरबत्ती दुकान में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में दुकान के अंदर रखा लाखों रु पये का सामान जलकर खाक हो गया था। शुरु आती जांच में आग लगने की मुख्य वजह बिजली के तारों में हुआ शार्ट सर्किट बताया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद बिजली विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन टीम के देरी से पहुंचने के कारण बचाव कार्य शुरू करने में बाधा आई थी।