Jabalpur News: शासकीय टीचर का पीछा करता था आरटीआई कार्यकर्ता-लेडीज टेलर, पुलिस ने दर्ज किया शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण

Jabalpur News: शासकीय टीचर का पीछा करता था आरटीआई कार्यकर्ता-लेडीज टेलर, पुलिस ने दर्ज किया शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रांझी शारदा नगर स्थित शासकीय आवासीय स्कूल की टीचर ने एक आरटीआई कार्यकर्ता और लेडीज टेलर पर जबरन कार्यालय में घुसने, गाली गलौच करने एवं गलत नियत से पीछा करने संबंधी एक की शिकायत रांझी पुलिस को दी है। महिला टीचर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लेडीज टेलर के विरुद्ध धारा 296 (बी), 221,78(1) (i). बीएनएस, बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय शारदा नगर रांझी में पदस्थ 42 वर्षीय महिला शिक्षिका (सहायक ग्रेड 3) ने लेडीज टेलर एवं आरटीआई कार्यकर्ता राजेश अहिरवार नामक व्यक्ति पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली गलौच करने एवं गलत नियत से पीछा करने ,घूरने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

महिला टीचर ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि वह एक दिन जब अपनी सहकर्मी के साथ विद्यालय में काम कर रही थी, उसी दौरान राजेश अहिरवार निवासी रामनगर रांझी बिना किसी के अनुमति के सिक्योरिटी गार्ड के मना करने के उपरांत भी विद्यालय परिसर में जबरदस्ती घुस आया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जब उन्हें बताया गया है हम लोग कर्मचारियों का वेतन संबधी शासकीय कार्य कर रहे है और इस तरह कार्यालय में जबरन घुसने से शासकीय कार्य निर्वहन में मुझे बाधा उत्पन्न हो रही है आप यहां से जाइये।

परंतु उसके बाद भी राजेश अहिरवार द्वारा हम लोगों से अभदता कर गाली गलौज की गयी। इतना ही नहीं अत्यत अभद शब्दों का प्रयोग करते हुए राजेश अहिरवार द्वारा एकाएक बुरी नियत से मेरे ऊपर ड्रापटा तब मेरी सहकर्मी साधना और मैं बड़ी मुश्किल से बच पाये। पीड़िता ने अपनी शिकायत में अलग-अलग दिनों में हुई कई घटनाएं उल्लेखित किया है। जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए प्रकरण विवेचना में लिया है।