​​Jabalpur News: राहुल गांधी मानहानि मामला,हाईकोर्ट ने कार्तिकेय चौहान से मांगा जवाब ​

​​Jabalpur News: राहुल गांधी मानहानि मामला,हाईकोर्ट ने कार्तिकेय चौहान से मांगा जवाब  ​

आर्य समय संवाददाता,​जबलपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से जवाब पेश करने के लिए अदालत से समय मांगा गया।

एमपी हाईकोर्ट जस्टिस पीके अग्रवाल की एकलपीठ ने दो दिन की मोहलत देते हुए मामले की अंतिम सुनवाई के लिए 14 मई की तारीख तय की है। फिलहाल हाईकोर्ट ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

यह मामला 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसे कार्तिकेय ने अपनी छवि खराब करने वाला बताया था। राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने पैरवी करते हुए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।