Jabalpur Cantt News: पूर्व बोर्ड मेंबर संजय जैन बने कैंट बोर्ड में विधायक प्रतिनिधि
Jabalpur Cantt News: Former board member Sanjay Jain became MLA representative in Cantt Board

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। पूर्व कैंट बोर्ड मेंबर संजय जैन को एक बार नई पारी खेलने का मौका मिला है। अब वे कैंट बोर्ड में बतौर विधायक प्रतिनिधि के तौर पर जनसमस्याओं को उठाएंगे। पूर्व मेंबर संजय जैन क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता के तौर पर उभरे हैं। भाजपा संगठन के साथ ही श्री जैन कैंट वासियों के बीच हमेशा सक्रिय करते हैं।
यही कारण है कि कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने उनको अपने प्रतिनिधि के तौर पर चुना है। बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ कैंट बोर्ड कार्यालय पहुंचे संजय जैन ने सीईओ अभिमन्यु सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्षों ने सीईओ श्री सिंह को पत्र सौंपते हुए बताया कि कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी की अनुशंसा पर कैंट बोर्ड में विधायक प्रतिनिधि के रूप में पूर्व बोर्ड मेंबर संजय जैन को नियुक्त किया गया। जिसके बाद कैंट बोर्ड सीईओ ने संजय जैन को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष द्वय सौरभ गोयल एवं आशीष राव उपस्थित रहे।