Jabalpur News: RDVV में तकनीकी कर्मचारियों के वेतन रोके जाने से आक्रोश, कुलगुरु की खाली कुर्सी को सौंपा ज्ञापन

Jabalpur News: RDVV में तकनीकी कर्मचारियों के वेतन रोके जाने से आक्रोश, कुलगुरु की खाली कुर्सी को सौंपा ज्ञापन

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में तकनीकी कर्मचारियों का वेतन विवाद अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। माह अप्रैल 2026 का वेतन 6 मई को जहां अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को जारी कर दिया गया। वहीं कई तकनीकी कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया।

जिसके विरोध में बुधवार को कर्माचारी संघ के नेतृत्व में कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा से मिले पहुंचे कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, कर्माचारी करीब दो घंटे तक कार्यालय में खड़े रहे, लेकिन उनकी पीड़ा सुनने कोई नहीं आया।

वेतन रोके जाने के मामले में शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि बिना किसी स्पष्ट कारण, नोटिस या आदेश के वेतन रोक दिया गया। इससे नाराज कर्मचारियों में खासा आक्रोश है। कर्मचारियों की सुनवाई तक नहीं हो रही है। बुधवार को भी कुलगुरु कार्यालय में घंटों इंतजार करने बाद भी कोई सामने नहीं आया।

जिसके चलते कुलगुरु के न मिलने पर कर्मचारियों ने प्रतीकात्मक विरोध करते हुए खाली कुर्सी के सामने ही अपना ज्ञापन रख दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से वे बैंक ऋण, बच्चों की फीस और अन्य जरूरी खर्चों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, जिससे आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र वेतन जारी नहीं किया गया तो वे वैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके अपनाते हुए आमरण अनशन तक करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान तकनीकी कर्मचारी डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. रेजेनी शर्मा, डॉ. भूपेंद्र उपाध्याय, श्रीमती निधि सक्सेना, के.के. दलाल सहित अन्य मौजूद थे।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DX_9EA5RDdy/?igsh=dDJlNnF2Z2V2MjBv