Jabalpur News: बरगी बांध के सुरक्षाकर्मी से मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने पर दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। बरगी बांध की रानी अवंती बाई सागर परियोजना में तैनात सुरक्षा सैनिक मनोज कुमार कटारिया के साथ मारपीट और उनकी वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। ड्यूटी के दौरान मनोज ने ग्राम बिजौरा निवासी जम्मन बर्मन और उसकी पत्नी पुष्पा बर्मन को बांध के गेट के पास पानी की पाइप निकालकर नहाने से मना किया था।
इस बात पर दंपत्ति ने उनसे गाली-गलौज की और पथराव कर उनकी वर्दी फाड़ दी। सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह चौकी में छुपकर अपनी जान बचाई। अगले दिन सुबह जब मनोज ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तब आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर लाठियों और घूंसों से फिर पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।