Jabalpur News: ड्रोन के पहरे में हुई नवाज, सिहोरा में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, बेकाबू भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा, 49 गिरफ्तार
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गुरुवार की रात सिहोरा में दो पक्षों के बीच हुई झड़प और पत्थरबाजी के बाद शुक्रवार को सुबह पुलिस और ड्रोन कैमरों के पहरे में जुमा की नवाज हुई। वहीं हिंदूवादी संगठनों ने सिहोरा पुलिस थाना के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए गुरुवार की रात पत्थरबाजी करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। जिसे पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए तितर-बितर कर दिया। फिलहाल सिहोरा में तनाव पूर्ण शांति का माहौल बना हुआ है।
कलेक्टर - एसपी सुबह फिर पहुंचे सिहोरा -
सिहोरा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से शुक्रवार की सुबह कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय ने सिहोरा पहुंचे। कलेक्टर व एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं हालत का बारिखी से जायजा लिया। पुलिस ने उपद्रव करने के मामले में 49 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DU-gjKaAfMg/?igsh=MXhtYW5vb3oydm04ZQ==
क्या है मामला
सिहोरा का वार्ड नंबर 5 का आजाद चौक क्षेत्र में अक्सर विवाद की स्थिति बनती है। गुरुवार 19 फरवरी की रात 9.30 बजे हुए विवाद की शुरूआती जांच में सामने आया है कि मंदिर में आरती और मस्जिद में अजान एक ही समय पर हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और स्थिति झड़प तक पहुंच गई। इसके बाद पथराव की घटना हुई। दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार रात सब कुछ सामान्य था। मंदिर में नियमित रूप से पूजन और आरती की जा रही थी।
इसी दौरान मस्जिद का गेट खुला और वहां से 50 से 70 युवकों की भीड़ बाहर आई। उन्होंने मंदिर के सामने खड़े होकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौच की। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन हालता देखते ही देखते बिगड़ गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूत्रों की माने तो बहोरीबंद विधायक के भाई प्रांजल पांडे को भी पत्थर लगा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मस्जिद में इन दिनों निर्माण काम चल रहा है, जिसके कारण परिसर में मलबा और पत्थर रखे हुए थे। आरोप है कि विवाद के दौरान इन्हीं पत्थरों का उपयोग कर पथराव किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।