Jabalpur Breaking News: लोकायुक्त ने रांझी में नगर निगम टीसी को रिश्वत लेते दबोचा

Jabalpur Breaking News: Lokayukta caught Municipal Corporation TC taking bribe in Ranjhi

Jabalpur Breaking News: लोकायुक्त ने रांझी में नगर निगम टीसी को रिश्वत लेते दबोचा

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने मंगलवार को रांझी जोन कार्यालय में पदस्थ टैक्स कलेक्टर (टीसी) को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पूरे नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को रांझी बड़ा पत्थर, मानेगांव निवासी दीपक कुशवाहा पिता स्व.वशिष्ठ कुशवाहा ने लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि उसके पत्नी के नाम नजूल का मकान है, जिसकी टेक्स रसीद में पुराने टेक्स धारक की जगह अपनी पत्नी का नाम चढ़वाने के एवज में टीसी चन्द्रभान नोनिया (संभागीय कार्यालय नगर निगम जोन) क्रमांक -10 रांझी द्वारा 5000 रु रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत सत्यापन के बाद आज 17 फरवरी को आरोपी टीसी को ₹3000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक उमा कुशवाह,निरीक्षक जितेन्द्र यादव,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल था।