Jabalpur Breaking News: ज्योति टाॅकीज तिराहे में बाइक सवार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने रौंदा
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रविवार की रात करीब 9 बजे ज्योति टॉकीज तिराहे पर देशबंधु काम्प्लेक्स के बाहर एक सफेद फॉर्च्यूनर कार (MP20CL0057) ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है।
दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी विजय रजक ने बताया कि एक सफेद फॉर्च्यूनर कार (MP20CL0057) जिसमे एक युवक और युवती सवार थे। कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक लगभग 18 वर्षीय बाईक (क्र.MP20.MK 6199) सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
युवक मौके पर ही अचेत हो गया था और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। घटना के 10 मिनिट बाद ओमती पुलिस द्वारा एम्बुलेंस से युवक को अस्पताल भेजा गया। विजय रजक ने बताया कि संभवतः युवक की उक्त हादसे में मौत हो गई है।