Jabalpur News: गोहलपुर थाने के पास देर रात पुल के नीचे नाले में गिरी कार, चालक व साथी मौके से फरार

Jabalpur News: गोहलपुर थाने के पास देर रात पुल के नीचे नाले में गिरी कार, चालक व साथी मौके से फरार

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने के पास स्थित पुल के नीचे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कार सवार चालक और उसका साथी वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार कार अचानक पुल से निकलते समय नियंत्रण खो बैठी और सीधे नीचे नाले में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार सवार वहां से भाग चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को नाले से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा वाहन नंबर के आधार पर चालक और उसके साथी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार सवार नशे की हालत में थे या किसी अन्य कारण से वाहन से नियंत्रण खोया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

 https://www.instagram.com/reel/DUhlKkEARTO/?igsh=bnNjcW54NHFudTRi