Jabalpur Breaking News: छोटी ओमती में आपसी दो गुटीय टकराव, जमकर चले पत्थर, गोली चलने की चर्चा

Jabalpur Breaking News: छोटी ओमती में आपसी दो गुटीय टकराव, जमकर चले पत्थर, गोली चलने की चर्चा

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। छोटी ओमती क्षेत्र में बुधवार की रात 9.30 बजे गुटीय संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया है। इस दौरान भीड़ में गोली चलने से भगदड़ मच गई थी। खबर मिलते बेलबाग हनुमान ताल और कोतवाली का पुलिस बल मौके पर पहुंचा था।

बेलबाग पुलिस के मुताबिक अभी तक दोनों गुटों की ओर से कोई भी रिपोर्ट नहीं आई है और ना ही घायल होने के समाचार मिले हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक भानतलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो गुटों में मामूली विवाद हो गया था।

देखते देखते दोनों ओर से लोग एकत्र होते चले गए। अपशब्द कहने के साथ ही झड़प शुरू हो गई। शरारती तत्व एक दूसरे पर पथराव करने लगे थे। बताया गया है कि इस दौरान भीड़ में गोली चलने से लोगों में भगदड़ मच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DVeIyDFAdBw/?igsh=MWF6djd6OGEwdWx6Yw==