Jabalpur News: वाहन निकालाने का आरटीओ महिला आरक्षक मांग रही थी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा, प्राइवेट कर्मचारी भी शिकंजे में

Jabalpur News: वाहन निकालाने का आरटीओ महिला आरक्षक मांग रही थी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा, प्राइवेट कर्मचारी भी शिकंजे में

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने आज बरगी रोड पर वाहन चालकों से अवैध वसूली के मामले में आरटीओ आरक्षक व उसके सहयोगी प्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक आवेदक प्रशान्त दत्तात्रेय जाधव वाहन मालिक निवासी खारघर नवी मुंबई (वाहन मालिक) एवं वाहन चालक जय सिंह यादव निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश की 10 गाड़िया बरगी जबलपुर होते हुए सामान को उत्तरप्रदेश या अन्य राज्यों में जाती है।

आज 25 मार्च को गाड़ीनं.DD 01P09764 नागपुर जबलपुर हाईवे से निकल रही थी। तब बरगी के पास आरटीओ के कर्मचारी आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू ने गाड़ी निकलवाने के लिए उपरोक्त वाहन के मालिक से 4500 रुपए की मांग की है।

एसपी लोकायुक्त अंजू पटले द्वारा शिकायत की सत्यापन उपरांत दल का गठन करके आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए मौके पर रवाना किया। आज 25 मार्च को आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके साथी मोहित साहू को वाहन चालक से 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए नागपुर जबलपुर हाईवे बरगी के पास से रंगे हाथों पकड़ा गया।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DWThiW-EeON/?igsh=OXE0Mzl6ZzMzZGRp

आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए,निरीक्षक सुश्री शशि मर्सकोले,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जीतेंद्र यादव एवं अन्य दल मौजूद था।