Jabalpur News: रांझी -गोकलपुर में 27 वर्षीय युवक की मामूली विवाद में सीने में चाकू घोंपकर हत्या

Jabalpur News: रांझी -गोकलपुर में 27 वर्षीय युवक की मामूली विवाद में सीने में चाकू घोंपकर हत्या

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर में देर रात एक मामूली सड़क दुर्घटना ने खौफनाक रूप ले लिया। दुर्गा मंदिर के पास क्रेटा कार और बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि 34 वर्षीय युवक एकांश साहू की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक एकांश साहू क्रेटा कार से गोकलपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में उग्र विवाद में बदल गई। बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही मिनटों में तीन से अधिक युवक वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर एकांश साहू पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल एकांश साहू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय एकांश साहू के रूप में की गई है, जो क्रेटा कार में सवार थे। यह वारदात रांझी थाना क्षेत्र के गोकलपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक और कार की टक्कर के बाद विवाद बढ़ा और बाइक सवार युवक ने अपने तीन से अधिक साथियों को बुलाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

खबर से संबंधित वीडियो देखिए - https://www.instagram.com/reel/DUhxYQ4EfUt/?igsh=OXVkYW9uZGEyaWht

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस नृशंस हत्या से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय नागरिकों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।